Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

प्रियंका गांधी के एक रोड शो के दौरान जाम में फंसने के चलते एक महिला की हुई मौत


लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के एक रोड शो के दौरान कथित तौर पर जाम में फंसने के चलते एक महिला की मौत हो गई। घटना राज्य के लखीमपुर खीरी की है। यहां की धौराहरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में हुए इस रोड शो के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस में महिला मरीज को ले जाया जा रहा था, परिजनों का मानना है कि एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच जाती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।


Post a Comment

0 Comments