Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

मैनपुरी: युवक ने पहले लड़की को मारी गोली और उसके बाद जो किया उससे हर कोई हैरान


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर के निकट युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल से थोड़ी दूर एक युवती को भी गोली मारी गई। घायलावस्था में युवती ने लोगों से मदद मांगी तो पुलिस को खबर दे दी गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतक की पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।


मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।


सोमवार की शाम ग्राम शहजादेपुर जाने वाले मार्ग पर एक लड़की को लोगों ने खून से लथपथ देखा। लड़की मदद मांग रही थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। खबर मिलते ही सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लड़की से बात करने के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। खबर पाकर सीओ सिटी अभयनरायन राय, कोतवाली प्रभारी ओमहरि बाजपेई अस्पताल आ गए। लड़की के टांग के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजयशंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घायल युवती से बात की। उसने जानकारी दी कि बाइक पर आए युवक ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही उसका साथी बाइक लेकर भाग गया। इसके बाद युवक ने पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली।


गोली लगने के बाद 200 मीटर सड़क पर घिसटती रही युवती


खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पेड़ से युवक के शव को उतारा। उसकी पहचान 21 वर्षीय सुग्रीव यादव पुत्र रामखिलाड़ी यादव निवासी शहजादेपुर थाना भोगांव के रूप में हुई। बताया गया है कि गोली लगने के बाद युवती लगभग 200 मीटर दूर घिसटती हुई सड़क पर चलती रही और उसके बाद गिर पड़ी। युवती की जानकारी पर ही पुलिस को युवक के पेड़ पर लटके होने का पता चला। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवती के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।गांव के ही युवक के साथ बाइक मांगकर लाया था मृतक भोगांव। पुलिस का कहना है कि जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार युवक अपने ही गांव के छत्रपाल सिंह पुत्र हाकिम सिंह यादव की बाइक संख्या (यूपी 84 एक्स 3766) से भोगांव बाजार करने की कहकर निकला था। बाइक पर एक युवक और था। यह बाइक पुलिस ने ग्राम जसवंतपुर गांव के ही पास स्थित गांव के राजेश राजपूत के ट्यूबेल से बरामद की है।


Post a Comment

0 Comments