पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण कर महिला पुलिस गार्द द्वारा ली सलामी

पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण कर महिला पुलिस गार्द द्वारा ली सलामी


 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने महिला थाना, सिद्धार्थनगर का वार्षिक निरीक्षण किया  | निरीक्षण का आरम्भ महिला पुलिस गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी | तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना के विभिन्न अभिलेखों-नई किरण कार्यक्रम (परिवार परामर्श केंद्र) रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया  | तदोपरांत महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु श्रीमती संध्या रानी तिवारी, थानाध्यक्ष महिला थाना सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया | पुलिस अधीक्षक द्वारा सी0सी0टी0एन0एस0 पर कार्यरत महिला आरक्षी ब्यूटी गिरि, से सी0सी0टी0एन0एस0 पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी की | निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर नियुक्त सभी महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया  |
 बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा रोस्टर के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया, जिससे थाने के कार्यों की गहराई से समीक्षा करके पुलिस कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ