9 वर्षीय बच्ची के हत्याकांड व दुष्कर्म का हुआ खुलासा

9 वर्षीय बच्ची के हत्याकांड व दुष्कर्म का हुआ खुलासा


उन्नाव पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय को पांच महीने बाद मिली बड़ी कामयाबी


 


राहुल देव वर्मा की रिपोर्ट 


 


 उन्नाव: थाना बिहार क्षेत्र के शुक्ला खेड़ा गांव में 10 मार्च को होली के दरमियान बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उन्नाव पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय को आज बड़ी कामयाबी हासिल कर हत्यारों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है इस मामले में पूर्व में रहे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह बड़ी कोशिश के बावजूद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच सके। यहां तक कि उनका तबादला 6 महीने में ही कर दिया गया। जिस समय से पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय आए, उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को आड़े हाथों लेते हुए मामले का खुलासा करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैदी दिखा करा सफलता प्राप्त की है। इस मामले में दुष्कर्मी मनोज पासी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम ने सफलता आखिर कार हासिल कर ली।


 


इस घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस को नाको चने चबाने पड़े कई थाना प्रभारी, सीओ भी हटाए गए थे। यहाँ तक घटना के समय पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह का भी स्थान्तंरण हो गया। हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर आज पुलिस ने जेल भेज दिया है। 


 


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि इस अपराधी के ऊपर ₹50,000/-, का इनाम भी रखा गया था।


 


 इस मौके बीघापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार राय बिहार थाना प्रभारी एवं स्वाट व सर्विलांस टीम इस मौके पर बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ