कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां सरला ने कहा कि भोलेनाथ ने बचाई मेरे बेटे की जान

कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां सरला ने कहा कि भोलेनाथ ने बचाई मेरे बेटे की जान


कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां सरला ने कहा कि भोलेनाथ ने बचाई मेरे बेटे की जान बचाई। मां सरला ने बताया कि विकास दुबे की मध्य प्रदेश में ससुराल है। वह हर साल महाकाल का दर्शन-पूजन करने जाते है। सरकार से कार्रवाई के सवाल पर मां सरला ने कहा कि हम क्या चाहते हैं सरकार जो चाहे वो करे पर अंत उन्होंने ने कहा जान बख्स दें।


इससे पहले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के भाई दीपू के लखनऊ के कृष्णानगर स्थित आवास पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां मां सरला देवी दो टूक कहा कि उनका बेटा अपराधी था। उसे बहुत समझाया कि यह रास्ता छोड़ दो लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।


लॉकडाउन के पहले उससे मुलाकात हुई थी। वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे घर में रहता है। वह बीमार रहती हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि बेटे की वजह से उनके पूरे परिवार की बदनामी होती है। मां सरला ने कहा कि घर का एक लड़का भी खराब निकल जाये तो पूरे परिवार का सत्यानाश हो जाता है। उनके परिवार के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। 


आपको बता दें कि दो जुलाई की रात कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की हत्या के बाद से गैंगस्टर विकास दुबे फरार था और उत्तरप्रदेश पुलिस उसकी जगह जगह तलाश कर रही थी।


 आज मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दुबे को यहां महाकाल पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ