पति ने पहले कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी पर गया झूल

पति ने पहले कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी पर गया झूल


 उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार सुबह यहां एक पति ने पहले कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या की फिर खुद फांसी पर झूल गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।


 


हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मजरा निवासी अशोक खेती करता है। रविवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे उसका अपनी पत्नी सावित्री (38) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर सावित्री घरेलू सामान लेकर घर छोड़कर जाने के लिए निकल ली।


पीछे से अशोक( 40) भी गुस्से में कुल्हाड़ी और बांका लेकर घर से निकला। गांव से लगभग 100 मीटर दूर शाहाबाद-सांडी मार्ग से मजरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर सावित्री के सिर और गले में कुल्हाड़ी से वार हत्या कर दी।


घटनास्थल पर ही सावित्री की मौत हो गई। इसके बाद अशोक ने सड़क किनारे लगे एक पेड़ पर फांसी लगा ली। फांसी पर लटकता देख लोगों ने उसे उतारा और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बावन भेज दिया यहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफेर किया गया है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ