किशोरी से युवक ने नाम बदलकर की दोस्ती, बहला-फुसलाकर अपहरण बाद धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी से किया निकाह, फिर...... 

किशोरी से युवक ने नाम बदलकर की दोस्ती, बहला-फुसलाकर अपहरण बाद धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी से किया निकाह, फिर...... 


उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में सिकंदरा क्षेत्र की किशोरी से सहारनपुर के युवक ने नाम बदलकर दोस्ती की बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी से निकाह कर लिया। परिजनों ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया।सिकंदरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी तीन महीने पहले लापता हुई थी। परिजनों ने महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस से मुलाकात की। इस पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की। समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि आठ दिन पहले किशोरी बरामद हो गई। किशोरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक दिन ट्रेन से आते समय सहारनपुर के दानियालपुर निवासी इकरार से हुई थी।


आरोप है कि इकरार ने अपना नाम रवि बताया था। उसने मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। परिजनों ने किशोरी को डांटा। इस पर वह घर से चली गई। हाईस्कूल, इंटरमीडियट की अंकतालिका और 15 हजार रुपये ले गई।इकरार उसे गुरुग्राम ले गया। दो दिन होटल में रोका। इसके बाद हरियाणा के यमुनानगर ले गया। यहां उसे एक मकान में रखा। अगस्त में उसको गांव ले गया। किशोरी का धर्म परिवर्तन करा दिया। निकाह करके अपने साथ रखने लगा। उधर, पुलिस उसे तलाशते हुए पहुंच गई। किशोरी को बरामद कर लाई। आरोपी इकरार को भी पकड़ लिया गया। निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। समिति के आदेश के बाद परिजन ले गए। केस में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ