मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण से संबंधित जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण से संबंधित जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम


कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को किया गया जागरूक।


महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।


माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं से संवाद कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण।


सूचना विभाग द्वारा भेजी गई एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को किया जा रहा जागरूक।


 


अमेठी  अक्टूबर 2020,मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद की महिला ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, समाज सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने, घरेलू हिंसा, महिला अपराध आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है।


मैंने मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में जुडकर स्वयं जागरूक हो और साथ ही साथ अपने गांव व आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करें, शासन द्वारा महिलाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने भी महिलाओं को जागरूक किया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की उनको जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध, कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 41 महिला ग्राम प्रधान व 7 ब्लॉक प्रमुख को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल ने उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन जनपद के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार व जागरूकता अभियान चलाया गया, उक्त कार्यक्रम के समय विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविका एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा जन सामान्य को महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान एनआईसी व कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी के महिलाओं से संवाद संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया तथा जूम एप के माध्यम से जनपद की महिला ग्राम प्रधान, महिला बीडीसी, प्रधानाध्यापिका, आंगनवाडी, कार्यकत्री, एएनएम जुड़ी रहीं। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सूचना विभाग द्वारा भेजी गई एलईडी वैन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ