Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

पालिका अध्यक्ष ने मिशन शक्ति के तहत महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया


गोला गोकर्णनाथ- खीरी : नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल ने मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत पालिका परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।


नगर पालिका परिसर में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल ने शारदीय नवरात्र में महिला सफाई कर्मियों रेखा पत्नी सुरेंद्रपाल, सुनीता देवी पत्नी वीरू, मीना पत्नी रामू, सरिता पत्नी आशीष गीता पत्नी पप्पू और छुन्ना पत्नी मुन्ना को सराहनीय कार्य करने पर फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, सेनिटाइजर, मास्क और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने सरकार की मुहिम के तहत नारी सम्मान व शक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम में योगदान देते हुए महिलाओं कोजागरूक भी किया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिषासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित, प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी, संदीप कुमार वर्मा, मुन्नी त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, श्रीश चंद्र त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, वैभव त्रिपाठी, अवधेश कुमार, मोहित गिरि, दिलीप कुमार आदि पालिकाकर्मी मौजूद रहे।  


Post a Comment

0 Comments