पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने“मिशन शक्ति” के अन्तर्गत महिलाओं/छात्राओं को किया जागरुक 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने“मिशन शक्ति” के अन्तर्गत महिलाओं/छात्राओं को किया जागरुक 


जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक महराजगंज  प्रदीप गुप्ता के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में मिशनशक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और सशक्तिकरण सहित महिला/बाल अपराधों के रोकथाम हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष चौकी प्रभारीयों एवं एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रैली/फ्लैग मार्च/आडियों क्लीप व चौपाल के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न जानकारी दी गयी कि छात्राओं को शिक्षा के साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने व अच्छी शिक्षा व अच्छे प्रशिक्षण को लेकर आत्म -निर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) की ट्रेनिंग आरक्षीगण के माध्यम से दिलाय गया।


सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में भाग लेने वाली छात्राओं को स्वयं के साथ साथ अपने पास- पडोस में रहने वाली अन्य बालिकाओं व महिलाओं को प्रशिक्षित एंव जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, कौशल विकास योजना आदि की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090-वुमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्प लाइन, 1098-चाइल्ड लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 102-स्वाथ्य हेल्पलाइन, 112-पुलिस हेल्प लाइन आदि नंबर के क्रियान्यवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्राओं व महिलाओ के साथ घटने वाले अपराध के विषय में भी विधिक जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।


 


            


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ