पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे:पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे:पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जनता द्वारा समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय होने को भी कहा।


 अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे। हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास का है और इसके लिए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है।


 यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है।


      भाजपा को वस्तुतः विकास करना ही नहीं है, वह तो विनाश के रास्ते पर ही चलती है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना, समाज में दूरी पैदा कर भाजपा राजनीति की उपलब्धि मानती है।


      भाजपा के काम काज से निराशा और उसकी नीतियों से देश में अविश्वास व्याप्त हुआ है। समाज में परस्पर विद्वेष को बढ़ावा दिया गया है। संविधान की शपथ के विरूद्ध भाजपा सरकार रागद्वेष की भावना से काम करती है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी की नीतियां जनहित और सर्वतोमुखी विकास पर बल देती है।


      जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। हमें उस पर खरा उतरना है। भाजपा सरकार का अब एक साल ही बचा है। जनता इससे ऊबी हुई है और उससे मुक्ति चाहती है। भाजपा सरकार को हटाकर, समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता की आशा-आंकाक्षा पूरी हो सकेगी।


                                                             


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ