Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

समूह की महिलाओं ने मोमबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बनने की दी प्रेरणा


कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र के कचाटीपुर ग्राम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मोमबत्तियां बनाकर अन्य महिलाओं को जागरूक कर रही हैं आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं मां संतोषी स्वयं सहायता समूह की हेड प्रीति पटेल ने समूह की महिलाओं को जोड़कर मोमबत्ती बनाने का कार्य किया दीपावली में लोग चाइनीस झालरों का प्रयोग ना करें


इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मोमबत्ती बनाने का कार्य कर रही है ऐसा करो खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ ही गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें जागरूक कर रही हैं कचाटी पुर ग्राम की प्रीति पटेल पत्नी स्वर्गीय नवीन कुमार कनौजिया ने समूह में प्रति भाग लिया उन्होंने बताया हमारे एक लड़का दो लड़कियां हैं जिनका हमने पालन पोषण किया समूह से हमने ऋषभ जनरल स्टोर के नाम से दुकान खोली है वही करीब डेढ़ सौ से ऊपर महिलाओं को मोमबत्ती बनाकर रोजगार दे रही हैं सभी को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हमारी लड़कियां भी मोमबत्ती बनाने में मेरा साथ दे रही हैं।


Post a Comment

0 Comments