अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता में पंजीकरण शुरू अंतिम तिथि 10 जनवरी

अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता में पंजीकरण शुरू अंतिम तिथि 10 जनवरी



इटावा । पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, काँधनी, इटावा के पर्यावरण गतिविधि शिक्षण संस्थान प्रमुख,इटावा, प्रधानाचार्य डाॅ. निर्मल चन्द्र वाजपेयी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, प्रयागराज से संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्रों की अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कराने हेतु जनपद इटावा के समस्त प्रधानाचार्याें से अनुरोध किया गया है। जिसमें कक्षा-9 से कक्षा 12 तक के अध्ययनरत् छात्र सहभागिता कर सकते हैं।

डाॅ0 वाजपेयी ने अनुरोध किया कि पर्यावरण संरक्षण में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं, जिससे भविष्य में जलवायु प्रदूषण को कम करने में हम सब सहायक हो सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया है। वर्तमान वैश्विक जलवायु संकट वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या है। दुनिया के सभी देशों द्वारा इस जलवायु संकट से निबटने के लिए प्रयासरत हैं। अब यदि पर्यावरण के इस खतरे को नहीं टाला जा सका तो हमे विनाशकारी क्षति का सामना करना होगा। उन्होंने बताया कि, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (पी0एस0जी0), पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए चलाया जा रहा एक राष्ट्रीय अभियान है। इसके अंतर्गत कार्य करने के लिए निम्नलिखित विषय निर्धारित किए हैं। जल प्रबंधन, प्लास्टिक और बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग का उन्मूलन, पेड़ों की कटाई को हतोत्साहित करना और वृक्षारोपड़ को प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक संसाधनों के पुनःचक्रण एवं पुनः उपयोग पर जोर देना, जलवायु नियंत्रण उपायों के प्रति जागरूकता पैदा करना, पर्यावरण संरक्षण के विषय को लोक विमर्श में लाना । जलवायु संकट के उभरते खतरों की जटिलता को गहराई से समझने के लिए छात्रों में जागरूकता पैदा करना, पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यवहारिक कौशल प्राप्त करना, पृथ्वी को हरित करने और सुरक्षित ग्रह बनाने के लिए छात्रों की सक्रिय और उत्साही भागीदारी को प्रोत्साहित करना इस कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य है। अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता में छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हम पर्यावरण संबंधी चिंताओं और उनके संभावित समाधान से संबंधित मुददों पर एक अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता आयोजन कर रहे हैं। विद्यालय पंजीकरण के लिए लिंक http://sankalp.paryavaransanrakshan.org विद्यालय पंजीकरण के बाद के ही छात्रों के पंजीकरण के लिए लिंक 

d http://bit.ly/PSGschool

 छात्र उपरोक्त लिक के माध्यम से ही प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्कः-छात्रों को विद्यालय में एक इकोब्रिक जमा करना होगा या पंजीकरण फार्म में उस इकोब्रिक के साथ एक सेल्फी अपलोड करनी होगी व फोटो में पूरी इकोब्रिक दिखना चाहिए। इकोब्रिक बनाने के लिए पाॅलीथीन, रैपर और पाउच को 1/0.5 लीटर प्लास्टिक की बोतल में भरा जाता है। वीडियो लिक पर अपलोड की गई इकोब्रिक की वीडियो देखें। https://bit.ly/ecobrickfunvideo पंजीकरण तिथि विद्यालय के लिए 10 जनवरी 2021 छात्रों के लिए 20 जनवरी 2021 है । प्रतियोगिता में छात्रों के पंजीयन के पश्चात प्रश्नों का समूह उपलब्ध कराया जाएगा, उसमें से प्रश्न पूछे जाएंगे।क्विज प्रतियोगिता आनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की तिथिः- 31 जनवरी 2021 है प्रत्येक भागीदार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले सभी विद्यालयों को सहभागिता ई-प्रमाण दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ