मिशन शक्ति के तहत महिला और छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की सीख

मिशन शक्ति के तहत महिला और छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की सीख


अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया और आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

    जनपद पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत नोडल अधिकारी श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महिला उपनिरीक्षक रत्नाकुमारी व उनकी टीम ने छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया और आपात स्थिति में आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा संबंधी गुर सिखाए गए। टीम की ओर से कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं बालिकाओं और छात्राओं को पंपलेट भी बांटा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ