भाजपा विधायक ने ढाई सौ छात्राओं में शासन द्वारा भेजी गई साइकिलों का किया वितरण

भाजपा विधायक ने ढाई सौ छात्राओं में शासन द्वारा भेजी गई साइकिलों का किया वितरण


 

पलियाकलां-खीरी:एकीकृत जनजाति विकास परियोजना मैदान में पहुंचे भाजपा विधायक रोमी साहनी ने ढाई सौ छात्राओं में शासन द्वारा भेजी गई साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान विधायक रोमी साहनी में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के साथ उनके हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी दीं।

थारू क्षेत्र के विभिन्न गांव व विद्यालयों की कक्षा 6,9 तथा 11 की चयनित 250 थारू छात्राओं शासन द्वारा भेजी गई साइकिलों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा विधायक रोमी साहनी में मौजूद छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भर व सरकार द्वारा बालिकाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दीं। इसके बाद विधायक रोमी साहनी ने एक-एक कर ढाई सौ छात्राओं में साइकिलों का वितरण किया। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। भाजपा विधायक रोमी साहनी ने कहा कि छात्राओं को अब पैदल स्कूल नहीं आना होगा। साइकिलों की मदद से वे सुविधा पूर्वक अपने स्कूल पहुंच सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक छात्रा के खाते में यूनिफार्म के लिए सात सौ रुपए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए हैं। छात्राएं उनको निकालकर अपनी यूनिफॉर्म तत्काल खरीद लें। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने भी शासन द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बालक राम राणा, रामनरेश राणा, शिव चरण, लक्ष्मन, राम सहाय, पप्पू प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश चंद्र, कल्लू राम, दीपक अग्रवाल, सुनील जिंदल, सुनील गुप्ता, रिंकू शर्मा, गोलू मिश्रा, कर्मजीत प्रधान, उत्तम, भूपेंद्र सिंह सहित छात्राओं के अभिभावक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ