महराजगंज:  तहसील क्षेत्र के 42 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस जारी

महराजगंज:  तहसील क्षेत्र के 42 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस जारी


महराजगंज जिले के नौतनवा तहसील क्षेत्र के किसानों द्वारा पराली जलाने का मामला सामने आया है। इसमें 50 से अधिक उत्पादक किसानों ने खेतों में पराली जलाई थी। इसी को लेकर स्थानीय प्रशासन की तरफ से अब तक 42 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा जुर्माना लगाकर 10 किसानों से 25 हजार रुपये की वसूली भी की गई।


कई विभागों के कर्मचारियों की लगी है ड्यूटी


पराली जलाने को लेकर सरकार गंभीर है। इसे रोकने के लिए प्रदूषण और कृषि विभाग सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग के लोग काम में लगे हैं। सरकार द्वारा सैटेलाइट से भी इस पर नजर रखा जा रहा है। फिर भी नौतनवा तहसील क्षेत्र में करीब 46 गांव के 42 किसानों ने पराली जलाने का काम किया। उन पर प्रति एकड़ के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है।


प्रत्‍येक किसानों से वसूला गया ढाई हजार


तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पराली जलाने वाले 42 किसानों को नोटिस भेजा गया है। जिसमें 10 किसान रामकरन चौधरी, विष्णु कुमार, सुरेश, फागु, रामनरायन, गजेंद्र नाथ, श्रीराम, प्रहलाद, अब्दुल समसाद से  कुल 25 हजार रुपये की वसूली की गई है।


पराली जलाते समय डेढ़ एकड़ धान के साथ 40 डिस्मिल गन्ना भी हुआ राख


पराली जलाने के चक्कर में शुक्रवार को डेढ़ एकड़ धान की फसल समेत 40 डिस्मिल गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीडि़त किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलभरियां के अगया सिवान में प्रेमसागर अपने खेत की पराली जला रहे थे, तभी गुंजेश्वरी पांडेय व नागेंद्र पांडेय की खड़ी धान की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बगल में गणेश मौर्या का 40 डिस्मिल गन्ने की फसल भी जल गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शुभनारायण दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ