भारतीय जनता पार्टी के डॉ रामबाबू गुप्ता के सौजन्य से  असहाय लोगों के बीच सांसद विजय कुमार दुबे के कर कमलों द्वारा कंबल वितरण किया गया

भारतीय जनता पार्टी के डॉ रामबाबू गुप्ता के सौजन्य से  असहाय लोगों के बीच सांसद विजय कुमार दुबे के कर कमलों द्वारा कंबल वितरण किया गया


कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र छितौनी नगर पंचायत बनने के बाद प्रथम आगमन पर पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के डॉ रामबाबू गुप्ता के सौजन्य से पाँच सौ लोगों को जो  दिव्यांग, विधवा, असहाय लोगों के बीच सांसद विजय कुमार दुबे के कर कमलों द्वारा कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर विजय कुमार दुबे ने कहा कि तीन ग्राम सभाओं बुलहवा, पनियहवा, छितौनी को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा देने में प्रदेश की सरकार ने रुचि लिया और तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर दिया इससे यहां अब विकास के द्वार खुल गए लोगों को स्वच्छ पेयजल, सड़क, नाली, इस्टीक लाइट जल निकासी सफाई तथा स्वास्थ्य के लिए तरसना नहीं पड़ेगा अब बंद चीनी मील व छितौनी से तमकुही रेल भी अगले चरण के विकास कार्य में सूचीबद्ध है अगर केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार रही वह दिन दूर नहीं कि यहां बंद पड़ी चीनी मील और छितौनी से तमकुही तक रेल लाइन तब जुड़ जाएगा।
 इस अवसर पर जिला मंत्री आनंद कुशवाहा, धर्मेंद्र राव, कर्मवीर साहनी, कुणाल राव, संदीप श्रीवास्तव,  संतोष तिवारी,  सन्तोष रौनियार, विजय रौनियार, प्रदुमन तिवारी, राजेश सरावगी, सुभाष पहलवान, राजेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रिशु गुप्ता, अरविंद पांडे, विजय शर्मा, दीपलाल साहनी, दिनेश जयसवाल, रामनारायण यादव, अजय निषाद, संजय यादव, हिरा मल्लाह, ग्राम प्रधान  शारदा चौहान, जितेंद्र निषाद आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अजय गोविंदराव शिशु ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ