कुशीनगर: दो पिकप वाहनो पर 12 राशि गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक लाद कर ले जाते समय दो तस्कर अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार 

कुशीनगर: दो पिकप वाहनो पर 12 राशि गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक लाद कर ले जाते समय दो तस्कर अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार 

कुशीनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण  व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास से दो पिकप वाहनो पर 12 राशि गोवंशीय पशु को क्रूरता पूर्वक बाध कर ले जाते समय दो अभियुक्त 1.मैनल पुत्र साकिल 2.मोहर अली पुत्र अंजीर अली निवासीगण निसुखा थाना बरपेटा रोड जिला बरपेटा (असम) को अवैध असलहा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तरयासुजान पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0 001/2020, 2. मु0अ0सं0 002/202 धारा 11 पशु क्रूरता नि0अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तार अभियुक्त 


1-मैनल पुत्र साकिल साकिन निसुखा थाना बरपेटा रोड जिला बरपेटा असम
2-मोहर अली पुत्र अंजीर अली साकिन निसुखा थाना बरपेटा रोड जिला बरपेटा असम


बरामदगी का विवरण


1.पिकप वाहन संख्या नं0 AS 15 C 9732 से 05 राशि गोवंशीय पशु गाय
2.पिकप वाहन संख्या नं0 AS 01G C 3158 से 05 राशि गाय व 02 राशि वछवा
3-एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर अभि0 मैनल से 
4-एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर अभि0 मोहर अली से 


गिरफ्तार करने वाली टीम


1-प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 
2-उ0नि0 श्री रामेश्वर यादव  थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 
3-का0 रियाज अहमद  थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4-का0 सोहित कुमार  थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर


आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही-(कुल 06)


थाना रामकोला 


 थाना रामकोला पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मुसम्मी रामप्यारे पुत्र गुनई साकिन सिधावे टोला बसन्तपुर थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0 357/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


थाना तरयासुजान 


 थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. अवधेश पुत्र हंशराज, 2. योगेन्द्र चौधरी पुत्र सुखल प्रसाद निवासीगण हरिहरपुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर क्रमशः अन्तर्गत मु0अ0सं0 550/19, 551/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


थाना कुबेरस्थान 


 थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्त 1. उमेश प्रसाद पुत्र स्व0 बलवन्ती साकिन सिंहालजोड़ी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर, 2. अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता साकिन नदरौली थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर, 3.मुकेश चौहान पुत्र ध्रुव चौहान साकिन परसौनी खुर्द थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर क्रमशः अन्तर्गत मु0अ0सं0 1/2020, 2/2020, 3/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है


वारंटियों की गिरफ्तारी-(कुल- 01)-
थाना कोतवाली पडरौना


थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी  विनोद प्रसाद गुप्ता पुत्र साधना प्रसाद गुप्ता साकिन बडहरागंज थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0नं0 83/2010  धारा 147,148,324,336,436,323,504,506 भादवि में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही


 जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 12 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी  के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।


कार्यवाही एक नजर में 


1- मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही – कुल वाहन-40, शमन शुल्क-32800/-
2- वारंटियों की गिरफ्तारी-(01)
3- गुण्डा एक्ट में कार्य0- कुल- 08 (थाना तरयासुजान-04,थाना रामकोला-04)
4- पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में की गयी कार्यवाही- मु0-02, अभि0-02, बरामदगी- दो अदद पिकप वाहन,दो अदद अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस 12 बोर व 315 बोर 
5- आबकारी अधि0 में की गयी कार्यवाही- मु0-06, अभि0-06, बरामदगी- 80 लीटर कच्ची शराब।
6- जनपद में कुल गिरफ्तारी –(कुल-21) ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ