Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

नव वर्ष 2020 पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

नव वर्ष 2020 पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि नववर्ष-2020 सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा है कि महिलाओं का सम्मान, गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ हम प्रदेश एवं देश के विकास में सहयोग का संकल्प लें।


वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा नववर्ष सन् 2020 पर प्रदेशवासियों को बधाई। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का एक विकसित और अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी। एवं देश का सबसे अग्रणी प्रदेश बनेगा।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहा कि 2020 में भारत के लिए नई उम्मीदों और प्रगति का वर्ष होगा। पूरे विश्व में भारत की कीर्ति बढ़ेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भी प्रगति के पथ पर और अधिक गति से आगे बढ़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि नया वर्ष प्रदेश की 22 करोड़ जनता के सुख-समृद्धि, कल्याणकारी एवं मंगलमय हो। वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश विधान सभा ने  कई कीर्तिमान गढ़े वर्ष 2020 में सातवें कामन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएसन (इण्डिया रीजन कान्फ्रेंस) का 15 से 19 जनवरी तक होने वाला सम्मेलन सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएं। 


अखिलेश और मायावती ने भी दी बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नववर्ष किसानों, गरीबो, श्रमिकों और नौजवानों के जीवन में नया वर्ष सुखद परिवर्तन लाएगा और महिलाओं तथा बच्चियों के सम्मान तथा सुरक्षा की व्यवस्था होगी। नए वर्ष में लोकतंत्र तथा संविधान का सम्मान होगा और सामाजिक सद्भाव तथा सौहार्द के लिए स्वस्थ वातावरण बनेगा।


बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए वर्ष पर देशवासियों को हार्दिक बधाई व बेहतर कल के लिए अनेकों शुभकामनाएं दी हैं।
कहा कि केंद्र व यूपी सरकार से जनहित की कुछ बेहतरी की उम्मीद करने के बजाय स्वयं अपनी मेहनत व कर्म से नया वर्ष व भविष्य बेहतर बनाने का विशेषकर युवा वर्ग का संकल्प एवं संघर्ष सराहनीय होगा।


Post a Comment

0 Comments