उत्तर प्रदेश में बारिश थमी, अब घना कोहरा करेगा लोगों को परेशान

उत्तर प्रदेश में बारिश थमी, अब घना कोहरा करेगा लोगों को परेशान


उत्तर प्रदेश में अब फिलहाल बारिश का सिलसिला थमेगा मगर घने कोहरे से यातायात जरूर प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं मगर रात में और सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।


शुक्रवार की शाम से शनिवार की सुबह के दरम्यान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश हुई। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह के बीच घना कोहरा छाये रहने की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दृश्यता बहुत कम होने की वजह से सड़कों खासतौर पर हाईवे पर गाड़ी चलाने में बहुत दिक्कत पेश आयी। शनिवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में कुहासा छाया रहा। धूप नहीं निकली। 


उपरोक्त अविध में प्रदेश में सबसे अधिक 6 सेंटीमीटर बारिश पूरनपुर में दर्ज की गयी। इसके अलावा निघासन में 3, बहेड़ी, हापुड़, नवाबगंज में 2-2, फतेहपुर, नौतनवा में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। पिछले तीन दिनों से चल रहे बारिश के सिलसिले की वजह से दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, झांसी, आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ।


शुक्रवार की रात के तापमान में भी गिरावट आई। कानपुर, झांसी, मेरठ मण्डलों में रात के तापमान उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। प्रदेश में सबसे ठण्डी रात इटावा की रही जहां पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ