भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इनका जोरदार स्वागत किया।  मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सिंधिया को पार्टी की सदस्यता दिलायी। 
 
सिंधिया भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह आहत थे क्योंकि वह अपने पूर्व संगठन (कांग्रेस) में लोगों की सेवा नहीं कर पा रहे थे। सिंधिया ने कहा कि अभी जो कांग्रेस पार्टी है, वह पार्टी नहीं है जो पहले थी। उन्होंने अपने कांग्रेस छोड़ने के कारणों में ‘‘कांग्रेस पार्टी में वास्तविकता से इंकार’’ तथा ‘‘नई सोच, विचारधारा एवं नये नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना’’ बताया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ