नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सीमा पर भारी संख्या में तस्करी कर ले जा रहें जूते की भरी बोरी को किया बरामद 

 नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सीमा पर भारी संख्या में तस्करी कर ले जा रहें जूते की भरी बोरी को किया बरामद 


रुपईडीहा-बहराइच। नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सीमा पर भारी संख्या में जूते बरामद किये हैं। उक्त जानकारी देते हुए नेपाली सशस्त्र पुलिस बल बांके के एस पी अशोक बम ने बताया कि की बल की 30वीं वाहिनी बागेश्वरी गण के एस आई तीर्थ भाट ने अपने सह कर्मियों के साथ इस कार्यवाही को अंजाम दिया।


एस पी ने बताया कि जवानों ने नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं. 15 नई बस्ती से 234 जोड़े सिंथेटिक जूते,87 जोड़े स्पोर्ट्स जूते व चार साइकिलें बरामद की है।जवानों को देखते ही तस्कर साइकिलें छोड़ कर भाग खड़े हुए। एस पी ने बताया कि जूतों व सायकिलों का कुल मूल्यांकन दो लाख 48 हज़ार नौ सौ रुपए आंका गया है। बरामद जूते व साइकिलें कस्टम कार्यालय नेपालगंज को सौंप दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ