Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

इस लिए पहले आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और फिर उससे साथ किया.....?


 भोपाल में महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं। अब तो अपराधियों को कानून का डर भी नहीं रह गया है। घटना भोपाल के पुलिस मुख्यालय की है, जहां एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है। 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है।उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह हमीदिया अस्पताल इलाज कराने गई थी। वहां से उसे पता चला कि लाल परेड मैदान के पास खाना वितरण हो रहा है, तो वह वहां गई और उसने खाना खाया। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी।

 तभी एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह हाथ से दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया।पहले आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उससे दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी भी ली, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चला। रात 3:30 बजे पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म किए जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

Post a Comment

0 Comments