भाजपाईयो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

भाजपाईयो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

 


भाजपाईयो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 

कासगंज। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इसी के तहत आज भाजपा जिला कार्यालय पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष श्योराज सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में मनाई गई। इस मौके पर श्योराज सिंह और केपी सिंह सोलंकी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित करे। साथ ही जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष श्योराज सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर अपने विचार रखें और बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का एक विराट प्रतीक है। मातृभूमि के उत्थान के प्रति उनके समर्पण भाव ने हमें प्रेरित कर सदैव हमारा मार्गदर्शन किया है।‬ भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय

जाने-माने विचारक, दार्शनिक और जनसंघ के सह-संस्थापक थे।पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। पंडित दीनदयाल जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आए और वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।साल 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। और 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा,संजय सोलंकी, डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, राम गोविंद महेरे,रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, डॉ खूब सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, शरद गुप्ता,डॉक्टर शैलेंद्र यदुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, अनुराग तिवारी, सर्वेश दुबे,कुलदी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ