ठंडी हवाओं के कारण पूर्वी यूपी शीतलहर की चपेट में,लुढ़के पारे ने बीते 42 साल का रिकार्ड तोड़ दिया

ठंडी हवाओं के कारण पूर्वी यूपी शीतलहर की चपेट में,लुढ़के पारे ने बीते 42 साल का रिकार्ड तोड़ दिया

रुस के साइबेरिया से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पूर्वी यूपी शीतलहर की चपेट में आ गया है। देहरादून और आगरा से सर्द गोरखपुर रहा। दिन में पारा सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिन में लुढ़के पारे ने बीते 42 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। उधर रात में पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस(डिसे) नीचे रहा। 


उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में बीते पांच दिनों से लगातार हो रही है। इस बर्फबारी का मैदानी क्षेत्रों में असर दिखने लगा है। पछुआ हवाओं के कारण गुरुवार को पूर्वी यूपी में पारा तेजी से लुढ़क गया। दिन व रात का पारा सामान्य से नीचे चलला गया है। गुरुवार को दिन भर घना कोहरा छाया रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण धूप बेअसर हो गई है। गलन बढ़ गई है। सिर्फ 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हो गई। दिन में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस से 13 डिसे कम रहा। 


42 साल का टूटा रिकार्ड
दिन में लुढ़के पारे ने दिसंबर में बीते चार दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। वर्ष 1977 से अब तक के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2011 में 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 12.1 डिसे था। 


रात में पारा 5 डिसे के करीब पहुंचा
गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट रात के तापमान में हुई। बुधवार को रात का तापमान 8.9 डिसे था। गुरुवार को रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिसे रहा। यह सामान्य से पांच डिसे कम है। 


दिल्ली, देहरादून व आगरा से ठंडा रहा गोरखपुर
देश की राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और ताज नगरी आगरा के मुकाबले गोरखपुर ज्यादा ठंडा शहर रहा। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम पारा 5.8 डिसे, देहरादून में 6.2 डिसे और आगरा में 5.9 डिसे था।


गोरखपुर से ठंडा रहा बस्ती
गुरुवार को बस्ती में भी शीतलहर का प्रकोप रहा। यहां तापमान गोरखपुर से भी कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बस्ती में न्यूनतम तापमान 4.5 डिसे रहा। यह सूबे में दूसरा सबसे ठंउा शहर रहा। सबसे ज्यादा सर्द शहर बहराइच रहा। यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिसे रहा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ