अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार ताजमहल में  नहीं करेगी प्रवेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार ताजमहल में  नहीं करेगी प्रवेश


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार ताजमहल में प्रवेश नहीं करेगी। उच्चस्तरीय बैठक के बाद एडवांस टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कोई नहीं करना चाहता है। इसलिए ट्रंप के आगमन पर उन्हें 500 मीटर पहले गोल्फ कार्ट में ही सवार होकर ताज में प्रवेश करना होगा।वर्ष 2001 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल के 500 मीटर में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जाता है। जो ताज के 500 मीटर के क्षेत्र में रहते हैं। उसके अलावा इमरजेंसी सेवा वाले विभागों को भी ये अधिकार पत्र जारी किया जाता है। ताजमहल के अंदर तो किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वर्ष 2015 में जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को आना था। उस दौरान भी उनकी कार के अंदर जाने को लेकर उच्च स्तर पर मंथन हुआ था, लेकिन कार की जाने की मनाही हो गई। बाद में उनका ताज भ्रमण का कार्यक्रम ही निरस्त हो गया था। अब ट्रंप आ रहे हैं तो एडवांस टीम का सबसे ज्यादा जोर इसी बात पर था कि उनकी कार अंदर तक जाए, लेकिन अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने एडवांस टीम से साफ मना कर दिया है।  


20 साल पहले जाती थी गाड़ियां
सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध लगाने से पहले वर्ष 2000 तक फोरकोर्ट तक वाहन जाते थे। लोग पश्चिमी गेट से प्रवेश करी सीधे पूर्वी गेट की ओर निकलते थे। यही नहीं यहां जैन समाज क‌ा एक मेला भी लगा करता था। साथ ही यहां पश्चिमी गेट के अंदर दोनों और मीना बाजार लगा करती थी। यहां से सैलानी खरीददारी भी किया करते थे। बाद में प्रतिबंध लगा और सुरक्षा की कमान सीआईएफ के हाथों में आ गई। उसके बाद सारी गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गईं।


आज भी होगा ताज में काम
ताजमहल वैसे तो शुक्रवार को बंद रहता है। केवल नमाजियों के लिए दोपहर में दो घंटे के लिए खुलता है। ट्रंप की विजिट को देखते हुए ताज में इन दिनों काम चल रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को मजदूर यहां काम करेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ