जब दूल्हा और दुल्हन की खुली पोल,फेरों की रस्म के बीच दुल्हन ने शादी से किया इंकार

जब दूल्हा और दुल्हन की खुली पोल,फेरों की रस्म के बीच दुल्हन ने शादी से किया इंकार

सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में रविवार भोर पहर शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब दूल्हा और दुल्हन की पोल खुल गई। फेरों की रस्म के बीच दुल्हन ने शादी से इंकार दिया और बरात बैरंग लौटा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और शिकायत करने पर कार्रवाई की बात कही।


हमीरपुर से आई थी बरात


सदर कोतवाली के गांव में हमीरपुर के मिश्रीपुर गांव से वर पक्ष शनिवार की शाम बरात लेकर आया था। शाम को जनवासे में बरात का जलपान कराया गया और अगवानी के बाद दरवाजे पर द्वारचार किया गया। जयमाल की रस्म अदा होने पर दुल्हन को कुछ संदेह हो गया। इसके बाद फेरों की रस्म शुरू हुई। इस बीच दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया तो खाना खा रहे बरातियों में अफरा तफरी मच गई। मामला बिगड़ता देखकर कुछ बराती धीरे से निकल लिये।


दुल्हन ने दूल्हे को बताया गूंगा


जयमाल के समय दुल्हन को दूल्हे के मूक यानि गूंगा होने का संदेह हो गया। यह बात उसने अपने रिश्तेदार को बताई तो उसने फेरों के समय दूल्हे से बातचीत करने का प्रयास किया। रिश्तेदार के पूछने पर दूल्हा ठीक से बोल नहीं पाया तो दुल्हन का शक यकीन में बदल गया। उसने फेरे रोकते हुए शादी करने से इंकार दिया। इसपर दोनों पक्ष एकत्र हो गए और समझाने का प्रयास करने लगे।


नाबालिग दुल्हन की शादी कराने की चर्चा


दूसरी ओर वर पक्ष को लड़की पक्ष के रिश्तेदार ने दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी दे दी। इसपर वर पक्ष भी सकते में आ गया और ऐन समय पर कोई फैसला लेने में असहज हो गया। वर पक्ष ने लड़की के पिता से इसपर बात की उन्होंने इंकार कर दिया। इसपर मामा ने नाबालिग उम्र का हवाला देते हुए शादी पर ब्रेक लगा दिया। लड़की पक्ष से आए जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनने पर वह भी लौट गए।


सिफर साबित हुई बातीचत


दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत हुई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। गांव के संभ्रांत लोगों ने भी दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हमीरपुर में दूल्हा सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है, शादी न होने पर बरात लौट गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ