प्रदेश में आंधी-पानी से 15 जिलों पर टूटा कहर, आठ लोगों की हुई मौत

प्रदेश में आंधी-पानी से 15 जिलों पर टूटा कहर, आठ लोगों की हुई मौत


 


प्रदेश में आंधी-पानी का कहर प्रदेश के 15 जिलों पर टूटा है। इस आंधी-पानी में आठ लोगों की मौतें हो गई और कई घायल हो गए। राहत आयुक्त संजय गोयल ने पीड़ितों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिजनों को आपदा सहता राशि दी जाए।


 


प्रदेश में आंधी-पानी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। आंधी-पानी का सर्वाधिक कहर आगरा में टूटा है। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक यहां तीन लोगों की मौतें हो गई। रायबरेली से मिली सूचना के मुताबिक यहां दो लोगों की मौतें हुई हैं। आगरा में तीन घायल हुए हैं और 10 पशुओं की मौतें हुई हैं। तीन कच्चा मकान और एक झोपड़ी ढह गई। लखीमपुर खीरी में एक, मुजफ्फरनगर एक व मैनपुरी में एक की मौत हुई है। मैनपुरी में 20 पशुओं के मारने की भी सूचना है। इसके अलावा पीलीभीत में एक के घायल होने की सूचना है।


 


राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक आगरा, मैनपुरी, हाथरस, बरेली, पीलीभीत, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, मुजफ्फरनगर, हरदोई में अधिक बारिश हुई है। लखनऊ और कन्नौज में हल्की बारिश हुई है। कन्नौज में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि कहीं से भी किसी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर राहत टीम भेजी जाएगी, जिससे पीड़ितों की हर संभव मदद हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ