अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने किया जल सत्याग्रह 

अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने किया जल सत्याग्रह 


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जल सत्याग्रह किया। कटाई भरपुरवा गांव से सटे बड़ी गंडक नदी में खड़े होकर प्रदेश अध्यक्ष को जल्द रिहा करने की मांग की।


घनश्याम मोदनवाल ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल गए 20 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं किया गया है तो कार्यकर्ता इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भी संघर्ष का बिगुल फूंकने के लिए विवश होंगे। इस दौरान घनश्याम मोदनवाल, राजू शर्मा, पुनीत त्रिपाठी, प्रदीप चौधरी, पुनीत, अजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, शंकर गिरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ