कुख्यात अपराधी/हिस्ट्रीशीटर व दो बार अभिरक्षा से फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी/हिस्ट्रीशीटर व दो बार अभिरक्षा से फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जनपद मे पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर अंकित कुमार, के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जफराबाद मदनलाल मय हमराह चौकी प्रभारी उ0नि वरूणेन्द्र कुमार राय मय हमराह कर्मचारीगणों द्वारा दिनांक 29.08.2020 को ग्राम अहमदपुर में थाना सुरेरी के हिस्ट्रीशीटर कुख्यात अपराधी भूपेन्द्र सिंह उर्फ बच्ची पुत्र जिलेदार सिंह उर्फ जे0डी0 निवासी मारिकपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर जो पूर्व में 02 बार अभिरक्षा से फरार हो चुका है तथा उस पर करीब दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .303 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर तथा 01 किलो 500 ग्राम अवैध नाजायज गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह उर्फ बच्ची उपरोक्त के विरूद्व थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 145/2020 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट व मु0अ0सं0 146/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा। 


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता


1. हिस्ट्रीशीटर नं0 25 ए थाना सुरेरी भूपेन्द्र सिंह उर्फ बच्ची पुत्र जिलेदार सिंह उर्फ जेडी निवासी मारिकपुर थाना सुरेरी, जौनपुर।


बरामदगी का विवरण


1. 01 तमंचा .303 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस ।


2. 01 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा ।


गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास


1. मु0अ0सं0-480/2003 धारा 307,323,504,294 भादवि थाना नाका जनपद लखनऊ।


2. मु0अ0सं0-481/2004 धारा 307 भादवि थाना नाका जनपद लखनऊ।


3. मु0अ0सं0-482/2004 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नाका जनपद लखनऊ।


4. मु0अ0सं0-483/2004 धारा 224, 218 भादवि थाना नाका जनपद लखनऊ।


5. मु0अ0सं0-169/2005 धारा 224 भादवि थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ।


6. मु0अ0सं0-190/2006 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना सुरेरी, जौनपुर।


7. मु0अ0सं0-25/2008 धारा 307 भादवि थाना सुरेरी जौनपुर।


8. मु0अ0सं0-26/2008 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जौनपुर।


9. मु0अ0सं0-145/2020 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना जफराबाद, जौनपुर।


10.मु0अ0सं0-146/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जफराबाद, जौनपुर।


गिरफ्तारी करने वाली टीम


1. थानाध्यक्ष मदनलाल, थाना जफराबाद जौनपुर।


2. उ0नि वरूणेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी कस्बा थाना जफराबाद जौनपुर।


3. हे0का0 विरेन्द्र सिंह, थाना जफराबाद जौनपुर।


4. हे0का0 सुरेश सिंह, थाना जफराबाद जौनपुर।


5. हे0का0 वेदप्रकाश सिंह, सी0आई0ओ0 टीम थाना जफराबाद जौनपुर।


6. का0 कमलेश प्रसाद, सी0आई0ओ0 टीम थाना जफराबाद जौनपुर।


7. का0 संजय यादव, थाना जफराबाद जौनपुर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ