मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग कर प्रदेष में अतिवृष्टि को देखते हुए किया समीक्षा,कलेक्टर ने जिले की स्थिति का दिया ब्यौरा

मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग कर प्रदेष में अतिवृष्टि को देखते हुए किया समीक्षा,कलेक्टर ने जिले की स्थिति का दिया ब्यौरा


 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर्स व अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने जिलों में लगातार वर्षा को देखते हुए बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनहाानि न हो साथ ही बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जाए। इसके अलावा बाढ़ आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर बनाने के तथा उसमें कोरोना प्रोटोकाॅल के अनुसार ठहरने का प्रबंध करें। इसके साथ ही उन्होंने जनहानि और वर्षा क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा प्रकरण बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


जिला कोण्डागांव की समीक्षा के दौरान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने अवगत कराया कि जिले में अब तक औसत वर्षा का प्रतिशत 130 है, जबकि तहसील की आज तक की औसत वर्षा (पिछले 10 वर्षो के आधार पर) 995.6 प्रतिशत रही है। इसके अलावा जिले में 7 जनहानि, 17 पशुहानि हुई है जिसके मुआवजा के लिए प्रकरण प्रक्रियाधीन है एवं वर्षा प्रभावित कुल जनसंख्या 135 है। वर्षा के दौरान 247 मकानों की क्षति की भी जानकारी मिली है और जिले में कुल 18.737 एकड़ की फसल क्षति हुई है। उन्होंने जानकारी दी की जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन निरंतर सतर्क है और सभा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। इस विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान अन्य विभागो के अधिकारी भी उपस्थित रहे! 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ