प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह में आयोजित किया गया सम्मान समारोह


 


जरवल(बहराइच)। विकास खंड जरवल के ग्राम कोयलीपुरवा में स्थित जेपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह पर समाज सेवी अवधेश सिंह, कमलेश त्रिपाठी एवं अनूप कुमार श्रीवास्तव के आयोजकत्व में ब्लाक जरवल के समस्त लोकतंत्र रक्षक, लोकतंत्र सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता एवं संचालन पंडित कमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया। सर्वप्रथम अवधेश सिंह प्रदेश सचिव भाकियू जनशक्ति, अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं कमलेश त्रिपाठी ने आवे लोकतंत्र रक्षकों के उत्तराधिकारियों अजय वर्मा, श्याम सिंह, सुधीर सिंह, विजय सिंह के अलावा तंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व दिवंगत लोकतंत्र रक्षकों के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित गायत्री परिवार के मानसिंह वर्मा ने गायत्री परिवार के संस्थापक श्री राम शर्मा आचार्य के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को बधाई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने लोकतंत्र रक्षकों के संस्मरण में लोगों को अवगत कराया अंत में कार्यक्रम की अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने सभी लोकतंत्र रक्षकों के और स्वयं के द्वारा समाज में फैली बुराइयों एवं गरीबों के उत्थान सामाजिक एकजुटता उत्पीड़न तथा कांग्रेस के द्वारा किए गएषड्यंत्र कारी का नाम को बताते हुए और उनको दूर करने में किए गए आंदोलन के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया जेल भरो आंदोलन में कांग्रेस सरकार ने उनके ऊपर क्या-क्या जुल्म ढाये। फिर भी इन लोगों का अटल विश्वास और दृढ़ता के आगे उनको झुकना पड़ा। इस अवसर पर ओमप्रकाश अवस्थी जिला प्रतिनिधि भाजपा संजय राव जितेंद्र कुमार सिंह सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव आए हुए लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ