आवारा पशुओं व गऊ माता के दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए शहर में अधिक से अधिक गऊ माता को लगाई गई रिफ्लेक्टर पट्टी टेप 

आवारा पशुओं व गऊ माता के दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए शहर में अधिक से अधिक गऊ माता को लगाई गई रिफ्लेक्टर पट्टी टेप 


मेरठ:राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा के द्वारा मेरठ में संस्थापक अभिषेक कुमार पांडेय और राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के आज्ञानुसार मेरठ महानगर की सड़कों पर आवारा पशुओं व गऊ माता के दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए शहर में अधिक से अधिक गऊ माता के रिफ्लेक्टर पट्टी टेप लगाई गई। इस मेहत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी संस्थापक सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष उप्र रजत शर्मा ने स्वयं अपने और पूरे राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहनी परिवार के साथ मिलकर पूर्ण किया। जिससे रात को अंधेरे में भी चालक परिचालक को इन पशुओं की पहचान हों सके और इन्हें किसी भी प्रकार की हानि होने से बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा आगे भी इसी प्रकार निरंतरता से यह कार्य प्रत्येक सप्ताह के किसी भी दिन किया जाता रहेगा ।जब तक हर एक गाय को सुरक्षित न कर दिया जाए। तब तक वह इस कार्य को लगातार इसी क्रम अनुसार करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा ने अपने पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए गऊ माता के महत्व को भी समझया की क्यों इंसान के जीवन मे गऊ माता का होना जरूरी है और क्यों इन्हें माता की उपाधि दी गयी। सभी ने उनके इस महान कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आगे भी बढ़चढ़ के हिस्सा लेने का संकल्प लिया ।इस मौके पर निजी सचिव प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री भारत गुप्ता,जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा, 


शशांक अग्रवाल,सचिन शर्मा, तरुण व्यास,मनोज भाटी,आयुष गुप्ता,वैभव शर्मा गौरव तोमर ,विनीत, राहुल हिमांशु ,कुलदीप ,मोहित, धर्मेन्द्र, अजय,आदि शामिल रहे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ