पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एवं 25000रू0 का ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एवं 25000रू0 का ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृृत्व में थाना चैबिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित तथा 25000रू0 के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


संक्षिप्त विवरण-


 दिनांक 15.06.2020 को वादी शेषराम पुत्र स्व0 उम्मेद सिंह द्वारा थाना चैबिया पर सूचना दी गयी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को श्यामवीर सिंह पुत्र महेश चन्द्र नि0 ग्राम नगला अहीर थाना किशनी जनपद मैनपुरी दिनांक 14.06.2020 को अपने साथ मेरे घर से भगा ले गया है तथा उनके द्वारा अपनी पुत्री को कई जगहों पर खोजा गया परन्तु वह नहीं मिली। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना चैबिया पर मु0अ0सं0 141/20 धारा 363,366 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।


 उक्त अभियोग के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए विवेचक द्वारा विभिन्न साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए दिनांक 07.07.2020 को अपहृता हो चैपला के पास से बरामद किया गया तथा अपहृता के बयान तथा मेडिकल के आधार पर उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0 141/20 में 376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट की बढोत्तरी की गयी। उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में माननीय न्यायालय से एनबीडब्ल्यू के आदेश भी निर्गत किया गया था। इसके उपरान्त अभियुक्त के विरूद्व उ0नि0 अरूण कुमार द्वारा थाना चैबिया पर मु0अ0सं0 221/20 धारा 174(क) भादवि अभियोग पंजीकृत कराया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा 25000रू0 के ईनाम घोषित किया गया था। उक्त क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना चैबिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.10.2020 को उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को चैपुला पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त-


1. श्यामवीर पुत्र महेश चन्द्र नि0 नगला अहीर थाना किशनी जनपद मैनपुरी।


पुलिस टीम - बलिराज शाही प्रभारी निरीक्षक थाना चैबिया, उ0नि0 अरूण कुमार मय टीम।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ