उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई, दिए निर्देश, महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं से मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल करने पहुंची आयोग सदस्य

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई, दिए निर्देश, महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं से मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल करने पहुंची आयोग सदस्य



लखीमपुर खीरी:बुधवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति जनपद लखीमपुर खीरी पहुंची। जहां एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने उनके जनपद आगमन पर स्वागत किया।

सर्वप्रथम आयोग की सदस्य श्रीमती प्रजापति ने जिला कारागार की महिला बंदी ग्रह पहुंचकर कारागार में निरुद्ध महिलाओं से मुलाकात की। उनसे मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कारागार में निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिली।

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व दहेज संबंधी 20 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने फरियादियों को हर संभव मदद मुहैया कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया। सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि उत्पीड़न का शिकार कोई भी महिला व बालिका महिला जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निदान पा सकती है। महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जिले में ही इस महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उत्पीड़न संबंधी किसी भी समस्या का त्वरित निदान के लिए संबंधित महिला एवं बालिका उप्र राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर : 6306511708 व आयोग के ईमेल पर प्रार्थना पत्र भेजकर निदान व निस्तारण करा सकती है।

इस दौरान उप जिलाधिकारी (सदर) डॉ अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अरविंद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, थानाध्यक्ष महिला थाना छोटेलाल, महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा विस्ट, जिला समन्वयक निक्की गुप्ता सहित पुलिस- महिला कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


वन स्टॉप सेंटर पहुंची महिला आयोग की सदस्य

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने आपकी सखी-वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। श्रीमती प्रजापति ने वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका रश्मि चौबे से सेंटर के संबंध में आवश्यक जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वन स्टॉप सेंटर द्वारा रेस्क्यू किए गए प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिली। जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से संबंधित संबंधित चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ