Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

महिलाओं को पंचायत चुनाव के माध्यम से राजनीतिक शिखर पर लाना ही महिला कांग्रेस कमेटी पहला लक्ष्य होगा:दिव्या शर्मा




अमांपुर। महिला कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक अमांपुर ग्राम पंचायत शेखुपुर खुर्द मेहदवा एवं देवरी में मिशन पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। पंचायत चुनाव राजनीति की पहली पाठशाला है। जनपद में महिलाओं को पंचायत चुनाव के माध्यम से राजनीतिक शिखर पर लाना ही महिला कांग्रेस कमेटी पहला लक्ष्य होगा। बैठक में किताबश्री, गुड्डो देवी, उमा देवी, रचना कुमारी, बीना कुमारी, मनोरमा देवी, कान्ति बघेल, मंजू बघेल, सत्यवती वर्मा, चंद्रावती, उपासना सिंह, सर्वेश कुमारी, हरप्यारी, रामवती देवी, रामाकुमारी, अनारदेवी, जशोदादेवी, शकुंतला, मुन्नी दीक्षित, पानवती देवी, मीनादेवी, सरिता देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments