Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

किसान महापंचायत भानू गुट से कासगंज के कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन अधिकार संघर्ष समिति का थामा दामन


किसान महापंचायत भानू गुट से कासगंज के कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन अधिकार संघर्ष समिति का दामन थामा

सरकार से बोले बिल वापस नहीं लिया तो 17 फरवरी को दिल्ली में कूच करेंगे

कासगंज। कृषि बिल कानून वापसी को लेकर सवा दो माह से किसान आंदोलन पर हैं, इसके वावजूद भी सरकार ने कृषि कानून बिल वापस न करने के मूंड में है, तो वहीं किसान अपनी वापसी की जिद पर अडिंग है।इसी को लेकर आज कासगंज में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेताओ ने गढी गांव में महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में जनपद भर के हजारों की तादात में किसान नेताओ ने भानू गुट से सामूहिक इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन अधिकार संघर्ष समिति का एक नया गठन किया। इस समिति के तहत कृषि कानून बिल वापसी को लेकर जंग लडी जायेगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर सरकार ने दस फरवरी तक बिल को वापस नहीं लिया तो 17 फरवरी को कासगंज, एटा, हाथरस अलीगढ के किसान नेता अवध होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे और कृषि कानून बिल को वापस कराकर दम लेगें।

Post a Comment

0 Comments