आदमी पाटी ने किया संगठन का विस्तार, नए लोगो को सदस्यात ग्रहण कराकर पदो की सौपी जिम्मेदारी

आदमी पाटी ने किया संगठन का विस्तार, नए लोगो को सदस्यात ग्रहण कराकर पदो की सौपी जिम्मेदारी



कासगंज। जनपद में आम आदमी पार्टी ने भी संगठन विस्तार शुरु कर दिया है। बैठकें आयोजित कर एवं अभियान चलाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। नए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर विभिन्न पदों की भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है और मनोनयन पत्र सौंपे जा रहे हैं। गांवों में पार्टी की नीतियां बताकर लोगों को संगठन का सदस्य बनाया जा रहा है।

ाुक्रवार को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिलाध्यक्ष विकास माथुर के आवास पर बैठक हुई। संचालन जिला महासचिव उमेश यादव ने किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करने के निर्देश दिए। यूथ विंग जिलाध्यक्ष श्री माथुर ने नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र बांटते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। गांव-गांव, गली-गली जाकर संगठन का सदस्य बनाने की अपील की। गांव गोसपुर, भूपालगढ़ी, इखोना, कुढार, गढ़ी, सोरों आदि क्षेत्रों में पहुंचकर संगठन का प्रचार प्रसार किया और नए सदस्य भी बनाए। बैठक में शीलेंद्र, आसिफ अहमद, धर्मेंद्र यादव, प्राांत यादव, अमन दिवाकर, दानिश, अंकित, तिरमल सिंह, रामअवतार सिंह, पीकेश समेत अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ