सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर से सोसल मीडिया पर छेडछाड़,यूथ विग्रेड के नेताओ ने उठाई फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर से सोसल मीडिया पर छेडछाड़,यूथ विग्रेड के नेताओ ने उठाई फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग



सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर से सोसल मीडिया पर छेडछाड़

कासगंज के मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के नेताओ ने उठाई फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

तहसील के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बोले अगर नहीं कार्रवाई तो प्रदेश भर के कार्यकर्ता करेंगे आंदोलन


कासगंज। फेसबुक पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर से की छेडछाड़ को लेकर समाजवादी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्य कर्ताओं में खासा आक्रोश है।उन्होंने प्रदशर्न कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा। साथ ज्ञापन के माध्यम रिपब्लिकन फेसबुक पेज संचालक कर कार्रवाई की मांग की।अन्यथा की स्थित सडको पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

यह ज्ञापन मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समाजवादी पार्टी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र यादव के देखरेख में सदर तहसील अजय कुमार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया।ज्ञापन के उपरांत पुष्पेन्द्र ने बताया कि रिपब्लिकन भारत फेसबुक नाम के पेज पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की तस्वीर से छेडछाड कर महिला की तस्वीर बना दी गई है।जिससे समस्त समाजवादी नेताओ की भावनाएं आहत हुई है। अगर फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ मामला दर्ज नही हुआ तो यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता प्रदेश भर में सडको पर उतर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बडी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ