Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

अंकित चौधरी बने रेल मंत्रालय में जेडआरयूसी सदस्य, राष्ट्रीय केसरिया हिन्दु वाहिनी ने किया स्वागत




मेरठ।भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी को रेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जेडआरयूसी का सदस्य बनाया गया है। इस समिति में यात्रियों से जुड़ी समस्याओं को रखा जाता है। यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर नजर रखी जाती है। अंकित चौधरी को जेडआरयूसी का सदस्य बनाए जाने पर राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुँच कर शुभकामनाएं दी जिससे पूरे मेरठ में खुशी की लहर है।

प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा ने बताया अंकित चौधरी बहुत ही ईमानदार और सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हांसिल किया है। 

प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा ने आगे बताया कि अंकित चौधरी मेरठ के देवनागरी डिग्री कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही भाजपा में उनका पहले से ही बहुत बड़ा कद है। इस मौके पर निजी सचिव प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, निजी सलाहकार अंकित चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष मनोज भाटी, करण चौधरी, मयूर, संजय शर्मा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments