Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

प्रधान पद पर चुनावी राजनीति को लेकर मकान की छत पर जाकर नाजायज असलहे से कई राउंड फायरिंग



तंबौर(सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में प्रधान पद पर चुनावी राजनीति अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। मुख्य रूप से प्रधान पर चुनाव लड़ रहे जुनेद अहमद व रईस अहमद ने इसे प्रतिष्ठा से जोड़ कर साम दाम दंड भेद किसी भी रूप में जीतने का मन बना लिया है। बीती रात 10 बजे गाँव के पासी आबादी में दोनों पक्षों के समर्थक वोट मांगने गए थे। जहाँ पर समर्थकों में तकरार हो गई और ईँट गुम्मे चले। दोनों पक्षों के लोगों ने वापस आकर अपने अपने प्रत्याशियों को विवाद का हाल बताया जिसके बाद जुनेद अहमद आग बबूला हो उठे उन्होंने अपने मकान की छत पर जाकर नाजायज असलहे से कई राउंड फायरिंग की। हालाँकि किसी को कोई चोट नहीं आई। मामले की जानकारी होते ही तंबौर पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी अम्बर सिंह के साथ साथ थानगांव ,रेउसा व सकरन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भारी फोर्स के साथ जुनेद व उनके भाई इरफान को पकड़कर थाने लाई जहाँ दूसरे प्रत्याशी रईस ईंट गुम्मा चलाने की सूचना देने आए पहले से मौजूद थे। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के विवाद की जानकारी मिलने पर जब गाँव पहुंची तो दोनों पक्षों ने उसपर पथराव कर दिया। जिसपर दोनों पक्षों पर पुलिस पार्टी पर पथराव कर जानी नुकसान पहुचाने का प्रयास व शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गाँव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्युआरटी की दो गाड़ियां व थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। सूचना पाकर रात्रि में ही सी ओ बिसवां शुसील कुमार सिंह ने घटनास्थल जाकर जायजा लिया। इस गाँव की प्रधानी को लेकर इन पक्षों में बीते कई पंचवार्षियों से घमासान जारी है जिसे देखते हुए प्रशासन ने इस पोलिंग स्टेशन को अतिसंवेदनशील घोषित कर रखा है। जेल रवाना करने से पूर्व तीनो आरोपियों का मेडिकल कराया गया जिसमें दोनों प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी होते ही आरोपियों को पकड़ कर लाये पुलिस कर्मियों में दहशत है। पूरे थाने को फौरन नगर पंचायत द्वारा सेनेटाइज किया गय।




Post a Comment

0 Comments