दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, तीन डीजल इंजन, पंपिंग सेट 05 हॉर्स पावर व चोरी की घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार बरामद

दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, तीन डीजल इंजन, पंपिंग सेट 05 हॉर्स पावर व चोरी की घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार बरामद


 अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज श्री जयप्रकाश सिंह मय हमराह द्वारा जरिए मुखबिरी सूचना पर दो चोर/अभियुक्त 1. पवन कुमार पुत्र सुनील कुमार 2. संदीप कुमार पुत्र भरत बिन्द नि0गण दिपाईपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 25/02/2020 को समय 16.20 बजे थाना शाहगंज जौनपुर स्थित दिपाईपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, तथा इनके कब्जे से दिनांक 11/02/2020 को घटित घटना से सम्बन्धित मु0अ0सं0 50/2020 धारा 379/411 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर से संबंधित चोरी गयी मो0सा0 ग्लैमर बिना नम्बर इंजन नं0 JA06EGJ9F01300, चेचिस नं0 MBLJAS01739F01358 बरामद की गयी व उनसे की गयी विस्तृत पुछताछ के आधार पर एक कार नं0 DL3CQ 6663 जो डीजल इंजनों को चुराने की घटना में प्रयोग की जाती थीं,


यह भी पढ़ें: video news कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय में ब्लैक बोर्ड पर लिखा रहा ढाई महीने पहले का दिनांक,नहीं पड़ती थी किसी जिम्मेदार की नजर


व दो अदद डीजल इंजन पंपिंग सेट मु0अ0सं0 56/2020 धारा 379/411 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर व व एक अदद डीजल इंजन पंपिंग सेट मु0अ0सं0 40/2020 धारा 379/411 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर से संबधित अभि0गण उपरोक्त की निशानदेही पर अभि0 संदीप कुमार उपरोक्त के घर ग्राम दिपाईपुर से बरामद किया गया। अभियुक्तगण पवन कुमार व संदीप कुमार उपरोक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. पवन कुमार पुत्र सुनील कुमार नि0 दिपाईपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2. संदीप कुमार पुत्र भरत बिन्द नि0 दिपाईपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1.  एक चोरी की मोटरसाइकिल ग्लैमर बिना नम्बर इंजन नं0 JA06EGJ9F01300 चेचिस नं0 MBLJAS01739F01358 ।
2.  तीन चोरी के डीजल इंजन 
3. पंपिंग सेल 05 हार्सपावर टॉपलैण्ड कंपनी 
4.  एक सैन्ट्रो कार नं0 DL3CQ 6663
अपराधिक इतिहासः- अभियुक्त पवन कुमार व संदीप कुमार
1.   मु0अ0सं0 50/2020 धारा 379/411 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।
2.   मु0अ0सं0 56/2020 धारा 379/411 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।
3.    मु0अ0सं0 40/2020 धारा 379/411 भादवि थाना खुटहन जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
      1.  प्र0नि0 श्री जयप्रकाश सिंह थाना शाहगंज जौनपुर।
      2. व0उ0नि0 श्री संतोष कुमार पाठक थाना शाहगंज जौनपुर।
      3. उ0नि0 श्री लव कुमार शुक्ला थाना शाहगंज जौनपुर।
      4. हे0का0 मो0 अतीक थाना शाहगंज जौनपुर।
      5. का0 सूरज सोनकर थाना शाहगंज जौनपुर।
      6. का0 शैलेन्द्र यादव थाना शाहगंज जौनपुर।
      7. का0 विकेश चौहान थाना शाहगंज जौनपुर।
      8. कां0 अश्विनी कुमार शर्मा थाना शाहगंज जौनपुर।
      9. रि0का0 कविन्द्र यादव थाना शाहगंज जौनपुर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ