गरीबों के पलायन पर छिड़ा विवाद,इन हिंदुस्तानियों के साथ ना करें ऐसा सलूक: प्रियंका गांधी

गरीबों के पलायन पर छिड़ा विवाद,इन हिंदुस्तानियों के साथ ना करें ऐसा सलूक: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस स्थिति पर सरकार को शर्म आनी चाहिए। 


प्रियंका गांधी ने गरीबों के पैदल पलायन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं। प्रियंका ने कहा ​कि मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं। कृपया इनकी मदद करिए। 


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हज़ारों ग़रीब लोग अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश - बिहार पैदल जाने को मजबूर हैं। ये लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से नहीं, तो भूख से जरूर मर जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी का कोई जबाब नही? 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ