कुशीनगर: पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 55 पेटी अवैध शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार....

कुशीनगर: पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 55 पेटी अवैध शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार....

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय/ निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  12 मार्च 2020 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर एनएच 28 काजीपुर चौराहा के पास से 02 अभियुक्त 1. रवि खटवानी पुत्र अशोक कुमार खटवानी सा0 कस्बा बासी थाना बासी जिला सिद्धार्थनगर, 2. राधेश्याम सिंह पुत्र गनेश सिंह सा0 कण्डी छपरा थाना जटहा बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकप वाहन संख्या UP 55 T 9387 से तस्करी कर ले जायी जा रही 55 पेटी हिट प्रीमियम विस्की 180 ML प्रत्येक पेटी मे 48 शीशी कुल 475.200 लीटर बरामदगी व गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-


(1)रवि खटवानी पुत्र अशोक कुमार खटवानी सा0 कस्बा बासी थाना बासी जिला सिद्धार्थनगर


(2) राधेश्याम सिंह पुत्र गनेश सिंह सा0 कण्डी छपरा थाना जटहा बाजार जनपद कुशीनगर



बरामदगी का विवरण-


पिकप वाहन संख्या UP 55 T 9387 से बरामद शुदा 55 पेटी हिट प्रीमियम विस्की 180 ML प्रत्येक पेटी मे 48 शीशी कुल 475.200 लीटर


 
गिरफ्तार करने वाली टीम-


1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर


2. व0उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्र थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर


3. उ0नि0 नन्दा प्रसाद थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर


4. का0 शुभम वर्मा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर


5. का0 बृजेश यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर


6. का0 अम्बुज राय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर


7. का0 अखिलेश्वर कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
8. म0का0 साध्वी दूबे थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ