लॉकडाउन में फंसे यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें बनी सहारा

लॉकडाउन में फंसे यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें बनी सहारा

सीतापुर :लॉकडाउन में फंसे यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें सहारा बनी। निगम ने रविवार शाम तीन बजे के बाद आने-जाने वाले सभी यात्रियों के लिए किराया माफ कर दिया। सभी को फ्री में ठिकानों तक पहुंचाया गया। रोडवेज में फ्री सफर की सुविधा पाकर लोग गदगद नजर आए।


दरअसल, लॉकडाउन के बाद फंसे लोगों के लिए अपने घरों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बनी हुई थी। रेल और बस सेवा ठप होने से लोग काफी परेशान थे। ऐसे में वे लोग घर पहुंचने के लिए पैदल ही चल पड़े थे। लोगों की इन दुश्वारियों को देखते हुए योगी सरकार ने शनिवार से बस चलाने का आदेश दिया था। शनिवार को सीतापुर डिपो से करीब 65 बसें चलाई गई थी। रविवार को भी करीब 70 बसें चलाई गई। दिल्ली में फंसे लोगों के लिए डिपो से 50 से भेजी गई। इसके अलावा 20 बसों से सीतापुर में फंसे लोगों को लखनऊ, लखीमपुर, बहराइच आदि जिलों को भेजा गया। इस बीच एमडी डॉ. राजशेखर ने फ्री में यात्रियों को उनके घरों को पहुंचाने का आदेश जारी किया।
एआरएम विमल राजन ने बताया कि रविवार को भी मुसाफिरों को निगम की बसें चलाई। 50 बसें दिल्ली और 20 बसों को लखनऊ, सीतापुर, बहराइच भेजा गया। शाम तीन बजे के बाद जाने वाले सभी यात्रियों को बिना किराया लिए ही मंजिल तक पहुंचाया गया। ये सुविधा सभी यात्रियों को उनके ठिकानों तक पहुंचाने के बाद ही बंद की जाएगी। 


उत्तम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ