महराजगंज में संक्रमित जमातियों का तीसरा नमूना भी आया निगेटिव

महराजगंज में संक्रमित जमातियों का तीसरा नमूना भी आया निगेटिव


महराजगंज में संक्रमित जमातियों का तीसरा नमूना भी सामान्य आया है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कालेज से रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर 14 दिनों के लिए क्वारन्टीन किया जाएगा।


बीते 21 मार्च को दिल्ली मरकज से लौटे महराजगंज के 21 जमातियों में से जांच में छह संक्रमित निकले थे। इन छह संक्रमितों को 2 अप्रैल को मिठौरा सीएचसी के आइसोलेशन में इलाज के लिए भर्ती किया गया। दूसरा नमूना 15 अप्रैल को भेजा गया, जिसमे सभी सामान्य मिले। फिर तीसरा नमूना गुरुवार को भेजा गया। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में सभी सामान्य पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि अब इन्हें आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर 14 दिनों के लिए क्वारन्टीन में रखा जाएगा।


सभी छह संक्रमितों का तीसरा नमूना गुरुवार को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट मिल गई है और सभी सामान्य पाए गए हैं।
डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ