अज्ञात दिव्यांग की बगीचे में मिली लाश से आसपास के इलाके में फैली सनसनी की माहौल

अज्ञात दिव्यांग की बगीचे में मिली लाश से आसपास के इलाके में फैली सनसनी की माहौल


विजय कुमार शर्मा 


बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रामनगर प्रखंड के बखरी गांव में रविवार की अहले  एक अज्ञात दिव्यांग युवक की लाश मिलने  आसपास के इलाके में सनसनी की माहौल रहस्यमयढंग  से मिला गाव के सोहर महतो के बगीचे के पेड़ से लटकी हुई मिली  इससे आसपास के कई गांव के लोगों के बीच सनसनी फैल गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में अटकलों का भी बाजार भी गर्म है। कुछ लोग जहां इसे सुसाइड मान रहे है। तो कुछ लोग अनुमान लगा रहे है कि इसकी कही और हत्या हुई है। फिर उसकी लाश को रात में यहां लाकर  पेड़ पर लटका दिया गया है। युवक का दाहिना पैर भी दिव्यांग है। मृतक की पैंट ही गले में रस्से के रूप में इस्तेमाल हुआ है। पुलिस को उसके गले पर रस्सी के निशान मिले है। स्थानीय लोगों  के सूचना पर  रामनगर  थानाध्यक्ष शंभू मांझी के नेतृत्व में सुबह में ही पुलिसबल गांव में पहुंची। जहां से शव को अपने कब्जे में ले लिया।   सूचना मिलते ही मामले की छानबीन करने एसडीपीओ रामनगर अर्जुन लाल, सर्किल इंस्पेक्टर कपुरनाथ शर्मा सुबह में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां के लोगों से मिल पूछताछ की। इस बाबत एसडीपीओ रामनगर ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव बखरी गांव के एक पेड़ से लटका मिला। उसे देखने से प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला प्रतीत होता है। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ