Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई करने के बाद गोली मार कर की हत्या


उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई करने के बाद उसे गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। सोमवार देर रात हुई घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शहर कोतवाल का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते विवाहिता के पति और दो अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप है। केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मिरदही टोला में सोमवार देर रात तीस वर्षीय परवेज के गोली लगने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला सामने आया। शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि परवेज के संबंध इलाके की एक विवाहिता से थे। देर रात वह ईद मिलने महिला के घर गया था। यहां पर उसके पति जुनैद से विवाद हो गया। बातचीत बढ़ने पर गोली मार देने का आरोप पीड़ित पक्ष की ओर से लगाया गया है। अस्पताल ले जाए परवेज की हालत खतरे से बाहर हैं। परवेज के भतीजे फरहान की तहरीर पर जुनैद, राजा और इस्लामुद्दीन के विरुद्ध धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल में आरोपी पक्ष से जुड़ी महिला ने बताया है कि परवेज उसे कई माह से फोटो के सहारे ब्लैकमेल कर रहे थे। कुल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments