सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बट सावित्री पूजा कर पति के दीर्घायु होने की कामना से कर रही है बट सावित्री पुजा

सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बट सावित्री पूजा कर पति के दीर्घायु होने की कामना से कर रही है बट सावित्री पुजा


विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार


अमर सुहाग की कामना को लेकर बगहा प्रखंड एक के चखनी में भी सुहागिन महिलाओं के द्वारा आज शुक्रवार 22/5/2020 को वट सावित्री पूजा की जा रही है। कुछ महिलाएं वटवृक्ष के छांव तले पूजन कर रही हैं तो कुछ महिलाओं ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए अपने छत पर ही बट वृक्ष की बड़ी टहनी को स्थापित कर उसकी पूजा की। बताते चलें कि इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना करके सावित्री सत्यवान की कथा भी सुनी। इस पूजन को करके अपने पति की लंबी उम्र और सुखद जीवन की कामना करती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने एवं सावित्री एवं सत्यवान की कथा सुनने से मनोवांछित फल एवं अमर सुहाग की प्राप्ति होती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ