Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

मिशन शक्ति: महिलाओं से संबंधित विवादों के लिए महिला डेस्क का गठन हुआ


गोला गोकरननाथ खीरी। कोतवाली गोला में मिशन शक्ति के तहत महिला अध्यक्ष का गठन किया गया है जिसमें महिलाओं से संबंधित सभी विवाद सुने जा सकेंगे और उनका त्वरित निपटारा भी हो सकेगा । प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पान्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के चलते महिलाओं से संबंधित अपराधियों को महिला पुलिसकर्मी ही सुनकर त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम रहेगी। । इसमें थाना प्रभारी के संरक्षण में महिला डेस्क पर पीडित महिलाएं अपनी समस्याओं को बता सकेगी और महिला आरक्षी उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई भी करेगी जिसके चलते महिलाओं ने काफी राहत की सांस ली है


वही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पान्डेय ने बताया कि थाना कोतवाली गोला में शासन के निर्देशानुसार महिला डेस्क का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस पर थाने की महिलाएं 24 घंटे ड्यूटी देकर सेवा कर रही है। महिला डेस्क पर नीतू सिह व रजनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है गोला थाने पर चौविसो घंटे इस डेस्क पर पीडित महिलाओं की फरियाद सुनी जा सकेगी। सरकार की इस पहल की प्रशंसा की जा रही है। महिलाओं में मिशन शक्ति को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments